20151126

एंग्री इंडियन गॉडेस


पैन नील की नयी फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेस ने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महत्सवों में सराही गई है. इस फिल्म में संध्या मृदुल ,सारा ,तनीषा चटर्जी, अनुष्का मनचंदनी जैसी कई अभिनेत्रियां अभिनय कर रही हैं।  हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।  यह फिल्म मुंबई फिल्म महोत्सव में भी दिखाई जाने वाली है।  देश भर में नवरात्र का जश्न मनाया जा रहा है. और वाकई इस फिल्म ने एक सही वक़्त पर अपनी दस्तक दी है।  फिल्म के ट्रेलर से इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म साथ महिलाओं की कहानी है। एक महिला के कितने रूप हो सकते हैं और कैसे वे इन रूपों में अपनी दुनिया बनाकर चलती है।  फिल्म में दिखाए जाने की कोशिश है।  भारतवर्ष में नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की आरधना और पूजा अर्चना की परंपरा रही है।  ऐसे में यहाँ निर्देशक ने साथ महिलाओं के माध्यम से अपनी कहानी कहने की कोशिश की है। महिलाओं को केंद्र में रख कर इस तरह की फिल्में पिछले कुछ सालों में कम आई हैं। फिल्म के ट्रेलर से यह इंटेंस फिल्म नजर आ रही है, जहाँ ये सात लड़कियां दोस्त हैं। और किस तरह उनकी जिंदगी भी बदलती है। खास कर जब वह गुस्से में आती हैं तो क्या होता है।  फिल्म के ट्रेलर से इस बात का अनुमान हो रहा है। निश्चित तौर पर यह फिल्म उन महिलाओं को बेहद करीब लगेंगी, जो अपनी दुनिया अलग तरह से जीना चाहती हैं. वे किसी बंधन में बंधना नहीं चाहतीं।  खासकर किसी शादी के बंधन में।  दरअसल, यह फिल्म उनका ही प्रतिनिध्त्व करेगी।  फेसबुक और ट्विटर में लगातार वैसी ही लड़कियां इस फिल्म को सपोर्ट करती भी नजर आ रही हैं. चूँकि शायद उस बहाने ये लड़कियां अपने मन की बात कह पाएंगी।  यह भी हकीकत है कि भले ही किसी महिला ने कितनी भी उपलब्धि हासिल क्यों न कर ली हो। ,मगर अगर वह शादीशुदा नहीं हैं और व्याह नहीं करना चाहती तो उनसे कई सवाल होते ही हैं। यशराज ने हाल ही वेब सीरीज में मेंस वर्ल्ड के माध्यम से भी अच्छे सुझाव देने की कोशिश की है। इन दिनों विज्ञापनों में भी महिलाओं की कद्र की जा रही हैं और अच्छे सन्देश दिए जा रहे।  एक वाशिंग मशीन के विज्ञापन में महिला इस बात पर ऐतराज जताती है कि वाशिंग मशीन का इस्तेमाल सिर्फ महिलाओं का काम है क्यूंकि महिलाएं ही कपड़े धोती हैं। इस पर महिला का ऐतराज़ जताता है कि दौर बदल रहा है 

No comments:

Post a Comment